सादगी पूर्ण जीवन के धनी थे भंडारी

Spread the love

भाजपा ने मनाई सुंदरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि


मदनगंज-किशनगढ़.
भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंघ के संस्थापक सदस्य जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी को अपने संगठन कौशल से सींचने वाले स्व. सुंदर सिंह भंडारी की पुण्य तिथि अजमेर रोड स्थित निजी स्थान पर मनाई गई। प्रारम्भ में भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर सुंदर सिंह भंडारी को कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मांगीलाल अग्रवाल ने सुंदर सिंह भंडारी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उनके संयम पूर्ण जीवन के बारे में बताया साथ में भंडारी के साथ कार्य करने के अनुभवों को भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने भी सुंदर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके प्रथम विधायकी कार्यकाल के दौरान भंडारी से हुई मुलाकात विवरण बताते हुए उनके सादगी पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र हित के कार्य में अपना योगदान देने की बात कही। आज के कार्यक्रम का संचालन मंडल महामन्त्री जगदीश सोनगरा ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में पार्षद ओम यादव ने पधारे हुए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष किशन गोपाल दरगड़, मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन बंग, उप सभापति मनोहर तारानी, मंडल उपाध्यक्ष तारा सिंह बंजारा, वाहिद मंसूरी, मंडल महामन्त्री पुनीत जैन, मंडल कोषाध्यक्ष कमल जैन, पार्षद श्रीराम चौधरी, अनिल राव, संतोष पारीक, जुगल राठी, अजित जैन, प्रदीप चौधरी, हर्षित अजमेरा, सुशील दाधीच, राजकुमार लुहाडिय़ा, कृष्ण गोपाल शर्मा, हेमन्त शर्मा, राजकुमार सोनी, रहिस खान आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी तरह भाजपा किशनगढ़ मंडल के तत्वाधान में स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में चुंड़ीवाल धर्मशाला सावतसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ भाजपाई मांगीलाल अग्रवाल, महेंद्र पाटनी, किशन गोपाल दरगड़ ने भंडारी के देश हित के लिए समर्पित जीवन के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जयराम मालाकार, उपाध्यक्ष विपिन काबरा, विशंभर वैष्णव, महामंत्री भागचंद चौधरी, अनिल दायमा, पूर्व उपसभापति राजकुमार बाहेती, भाजपा नेता पंकज पहाडिय़ा, पार्षद बलराम सामरिया, श्यामसुंदर वैष्णव, मूलाराम, राजकुमार बडज़ात्या, गजेंद्र गुप्ता, राजेश नहवाल, जितेंद्र कोरानी, चिराग कोठारी, विकास शर्मा एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version