वितरित की 11 भोजन सामग्री की किट

Spread the love

सिंधी समाज ने किया योगदान


मदनगंज-किशनगढ़.
सिन्धी समाज कोरोना काल में जो सदैव पुनीत कार्य करने में आगे है। आज 11 समाज परिवारों को भोजन सामग्री किट वितरित की गई।
इसमे 10 किलो चावल, 1 किलो तेल, 2 किलो शक्कर 200 ग्राम चाय, 1 किलो नमक, 250 ग्राम हल्दी, 500 ग्राम धनिया और 500 ग्राम मिर्च, 1 किलो पोहा 1 किलो दाल, 2 साबुन हाथ धोने की और 2 साबुन कपड़े धोने की, 500 ग्राम सर्फ और 500 ग्राम बेसन, 500 ग्राम सूजी, 500 ग्राम मैदा, थैले मे बनाकर चिन्हित जरुरत मन्द परिजनों को प्रदान की। आज जो भी वितरण हुआ जिसमे अलग अलग जगह से जरुरत मन्द परिवार को चिन्हित किया जिसमे झूलेलाल महिला संगीत प्रभारी तनु मेघानी ने सराहनीय प्रयास किए। भगवान झूलेलाल के भक्त की ओर से गुप्त रूप द्वारा 11 भोजन सामग्री किट प्रदान की पूर्व में भी कोरोना काल के दौरान किशनगढ़ सिन्धी समाज के जरुरत मन्द परिवारों को भोजन किट एव अन्य आर्थिक सहायता भी यह परिवार करता आ रहा है। जिसके लिए सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष मोहन दास हासानी, सचिव मनोहर तारानी, सिन्धु नवयुवक संघ संरक्षक विष्णू मेघानी द्वारा सेवाधारी परिवार को बहुत बहुत साधुवाद दिया गया।

वितरण में मिला सहयोग

गिरधारी अमरवानी, विष्णू मेघानी, विजय गुरनानी, करण मेघानी, अशोक शोभानी सहित समाज सेवी मनोज किशनानी साथ सेवा में रहे। हाऊसिंग बोर्ड और सिन्धी कालोनी कपूर कालोनी इन्द्रा कालोनी में चिन्हित जरूरतमंदों को किट सूची बनाकर संत कंवर राम भवन में प्रदान की गई। इस पुनीत कार्य के लिए समाज के सम्मानित सदस्य द्वारा महत्वपूर्ण कड़ी जोडने मे भूमिका निभाई गई। सिंधु नवयुवक संघ के सचिव गिरधारी अमरवानी ने बताया कि आगे भी बेहद जरुरत मंद परिवार चिन्हित करके उन तक सहायता दी जाएगी।

2365 किट का किया वितरण
जयपुर.

भगवान महावीर चाइल्ड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से जयपुर के विभिन्न स्थानों विशेषकर कच्ची बस्तियों में सूखे राशन का किट वितरण का कार्य जारी है। ट्रस्ट के संजय कुमार ने बताया कि अभी तक 2365 किट का वितरण किया जा चुका है। इसमे 27-28 मई को राशन किट वितरण का इस प्रकार रहा। इसमे 35 किट कागदी बस्ती नहर के गणेशजी, 25.बंगाली आश्रम रामगढ़ मोड, 60 गणेशपुरी गलता गेट, 50. त्रिवेणी नगर कच्ची बस्ती, 45 एन एन आर आई सर्किल प्रताप नगर, 15 श्री राम विहार प्रताप नगर, 15 सेक्टर 17 प्रताप नगर, 10 पन्नाधाय सर्किल प्रताप नगर कुल 255 किट का वितरण किया गया। ट्रस्ट के संजय कुमार ने बताया कि इसमे कोई भी सहयोग करना चाहे तो सहयोग कर सकता है। इसके लिए फोन नम्बर 99285-21100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version