रावण और सीता के बाद राम भी भाजपा के

Spread the love

टीवी धारावाहिक रामायण में राम के किरदार में थे गोविल

रामानन्द सागर के प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायध में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल गुरुवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। गुरुवार को बीजेपी कार्यालय पहुंचकर अरुण गोविल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ने कहा है कि अरूण गोविल चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रचार करेंगे। पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों के चुनावों से ठीक पहले अरुण गोविल ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। चुनावों से पहले भाजपा के लिए यह अहम है।

पहली बार 1977 में मिला फिल्म में रोल

मेरठ के कैंट इलाके में जन्मे अरुण गोविल ने सहारनपुर और शाहजहांपुर में अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की थी। इसके बाद मथुरा से बीएससी किया था। रामायण सीरियल में एक्टिंग से चर्चा में आए अरुण गोविल ने पहली बार 1977 में आई पहले फिल्म में एक्टिंग की थी। इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस ने तैयार किया था।

1980 के दशक में रामानंद सागर के प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का रोल प्ले कर चर्चा में आए गोविल काफी समय से लाइम लाइट से दूर थे। पिछले वर्ष कोरोना काल में एक बार फिर से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण हुआ तो वे एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए। इस नए दौर में जब सोशल मीडिया का उभार हुआ है, तब अरुण गोविल भी एक बार फिर से खासे लोकप्रिय हो गए हैं। वह अकसर सोशल मीडिया पर रामायण सीरियल से लेकर अन्य तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।

रामायण के रावण और सीता भी भाजपा में


इससे पहले भाजपा के टिकट पर ही रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने साल 1991 में चुनाव लड़ा था। उस वक्त उन्होंने गुजरात के साबरकांठा सीट से चुनाव जीता था। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने 1991 में गुजरात की बड़ोदा सीट पर चुनाव लड़ा था और जीता भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.