योग दिवस पर किया सामूहिक योगाभ्यास

Spread the love

भाजपा मदनगंज मंडल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


मदनगंज-किशनगढ़.
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल के तत्वाधान में मंडल क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष किशन बंग के नेतृत्व एवं जिला उपाध्यक्ष एवं योग जिला प्रभारी किशनगोपाल दरगड़ के आतिथ्य में समापन किया गया।
पहले कार्यक्रम के प्रभारी तरुणा जैन पार्षद वार्ड नं 30 रही। प्रात:6.15 बजे हाऊसिंग बार्ड क्षेत्र स्थित झूलेलाल मंदिर के सामने झूलेलाल पार्क में सम्पन किया गया। जहां योग शिक्षिका संतोष पारीक ने योग प्राणायाम के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सामूहिक योगाभ्यास करवाया।
इस कार्यक्रम में पारसमल बाकलीवाल, बनवारी लाल डागा, गीता बाकोलिया, पार्षद ओम यादव, नवीन जिंदागल, सुनीता राठी, मनीष बंजारा, जुगल राठी, अजित जैन, संतोक सिंह बंजारा, चंद्रेश कुमावत, अजित बंजारा, पदम पाटोदी, महेंद्र सिंह मीणा, मीना मंत्री, संगीत लाहोटी, लता जायसवाल, माया ककवानी एवं अनेक वार्ड वासी उपस्थित रहे।

कृष्णापुरी में योगाभ्यास

इसी प्रकार दूसरे कार्यक्रम के प्रभारी मनेंद्र सिंह खंगारोत पार्षद वार्ड नं 16 रहे जो प्रात: 6. 30 बजे कृष्णापुरी स्थित चितवन गार्डन में सम्पन किया गया। जहाँ योग शिक्षक मुकेश मुंदडा ने योग प्राणायाम के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सामूहिक योगाभ्यास करवाया।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री वेद प्रकाश दाधीच, मंडल महामन्त्री जगदीश सोनगरा, पुनीत जैन मंडल उपाध्यक्ष, दिनेश अग्रवाल, मण्डल मंत्री कैलाश गेना, कैलाश राव, राजीव शर्मा, महेंद्र पाटनी, सुभाष चौधरी, पार्षद अनिल राव, मानाराम, प्रदीप चौधरी, रामदेव प्रजापत, सूर्यप्रकाश शर्मा, मुरलीधर वैष्णव, सुखदेव बंसल, नरेंद्र जीनगर, राजेश नेहवाल, मुंशी मोहम्मद, इस्माइल मुल्तानी, हर्षित अजमेरा, हेमंत शर्मा, नवल शर्मा, जयंत शर्मा, आकाश सैनी, फतहलाल सैनी, कृष्णा शर्मा, बद्री नारायण शर्मा, राजकुमार सोनी, गुलाब सिंह, विकास जयपाल, योगेश यादव, तेजु नाथ, राजेन्द्र सिंह आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उदयपुर खुर्द में योग कर मनाया योग दिवस

भारतीय जनता पार्टी सिलोरा मण्डल के नेतृत्व में भाजपा के बैनर तले पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने योग दिवस मनाया। योग दिवस का आयोजन उदयपुर खुर्द में किया गया। अनलोम.विलोम, कपालभांति आदि योगासन करते हुए सीआर सीमा अखावत ने बताया कि योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ एवं फिट रहता है। हमे प्रतिदिन घर पर योग करना चाहिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग बेहद जरूरी है। अंत में आईटी सहप्रभारी कमल कुमावत ने सभी का आभार प्रकट किया।
योग कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सीमा अखावत, आईटी सहप्रभारी कमल कुमावत, प्रेमचन्द गहलोत, हेमचन्द माली, शिवराज सैनी, राहुल कुमावत, लोकेश गहलोत आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.