युवक युवतियों के विवाह पर चर्चा

Spread the love

ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की जूम मीटिंग सम्पन्न


जयपुर.
राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की जूम मीटिंग सम्पन्न हुई। इसमे युवक युवतियों के विवाह पर चर्चा हुई और साथ ही दिवगंतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सरदारशहर विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा ने जूम मीटिंग में पधार कर महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों की प्रशंसा की। भविष्य में और भी उत्कृष्ट कर करने के लिए शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने प्रकोष्ठ की ओर से माननीय प्रदेश अध्यक्ष महोदय का हार्दिक स्वागत किया और मीटिंग में पधारने के लिए धन्यवाद दिया।
इस जूम मीटिंग में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, महासभा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु गौड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामावतार हेमानी, जवाहर लाल तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष अंजना शर्मा, प्रमुख महामंत्री डॉ. सुमन शर्मा व चित्रा दाधीच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष रेखा जोशी एवं सीमा शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री निर्मला शर्मा, रावत भाटा से प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता शर्मा, मंत्री रंजना पुरोहित, जयपुर से संगठन मंत्री सरिता शर्मा व आशा शर्मा, भरतपुर से प्रदेश मंत्री पूनम अशोक शर्मा, अजमेर शहर महिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पाराशर, बून्दी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष किरण शर्मा, बाड़मेर महिला अध्यक्ष रेणु गौड़, ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष लता शर्मा, अजमेर से स्वाति तिवारी भट्ट, किशनगढ़ से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सन्तोष पारीक, जयपुर अखिलेश शर्मा आदि ने मीटिंग में भाग लिया।
मीटिंग के प्रारम्भ में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के दिवंगत हुए कार्यकारी अध्यक्ष वैद्य हनुमान सहाय चोटिया, जयपुर के पूर्व अध्यक्ष वैद्य प्रभुदयाल शर्मा एवं उनकी पत्नी, पूर्व जज ओमप्रकाश शर्मा, जोधपुर से स्व. रामेश्वरलाल पंचगौड़ व अन्य समस्त प्रदेश व जिले के कोरोना व अन्य कारणों दिवंगत हुए समस्त पदाधिकारियों, उनके परिजनों, पत्रकार बन्धुओं के असामायिक निधन पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात ब्राह्मण समाज में युवक युवतियों की विवाह के लिए बढ़ती हुई आयु पर सारगर्भित परिचर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *