
जीवन शैली में बदलाव से लोगों की हैल्थ में भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खासकर महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले अधिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आजकल महिलाओं में थायराइड की समस्या आम हो गई है। महिलाओं में यह समस्या वजन बढऩे और खराब दिनचर्या के कारण आ रही है। लाइफ बिजी होने से महिलाएं गलत खानपान की शिकार हो रही हैं, जिससे उन्हें इस तरह की समस्याएं हो रही हैं। इससे ही थायराइड की समस्या हो रही है।
थायराइड नली सांस नली के ऊपर और वोकल कार्ड के दोनों तरफ होती है, जोकि थाइराक्सिन हार्मोन बनाती है। यह तितली के आकार जैसी होती है। जब यह ग्रंथि कम या फिर ज्यादा मात्रा में हार्मोंस का निर्माण करने लगती है तो इसे थायरॉडिज्म कहते हैं, जिससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। पुरुष की अपेक्षा महिलाओं की शारीरिक क्रियाओं से इसके लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं। थायराइड के शुरुआती लक्षण के बारे में जानकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
अनियमित पीरियड्स
महिलाओं में पीरियड्स सही चक्र से आना उनके हैल्थी होने की तरफ इशारा करता है, लेकिन अगर उन्हें पीरियड्स देर से या जल्दी आ रहे हैं तो यह थायराइड की समस्या होने का लक्षण हो सकता है। इसलिए अगर महिलाओं को इस तरह के संकेत मिले तो उन्हें फौरन थायराइड की जांच करानी चाहिए। हालांकि, पीरियड्स लेट आने के पीछे कई अन्य वजह भी हो सकती हैं।
तेजी से वजन बढऩा और घटना
थायराइड से मोटाबॉलिज्म प्रभावित होती है, इसलिए आप जो भी खाती हैं, वो एनर्जी में नहीं बदल पाती है। इससे वजन बढ़ता है तो कई लोगों का वजन कम होने लगता है। अगर वजन में इस तरह के बदलाव दिखे तो जल्दी ही डॉक्टर को दिखाएं, क्योंकि यह थायराइड का प्रमुख लक्षण है, जिसमें वजन में तेज़ी से बदलाव महसूस होता है।
थकान महसूस होना
वैसे तो काम करने के बाद हर किसी को थकान महसूस होती है, लेकिन अगर आप बहुत थोड़े में ही थक जाते हैं तो आपको सावधान होने के ज़रूरत है, क्योंकि यह थायराइड का लक्षण है। इसलिए आपको अपने डॉक्टर से ज़रूर सम्पर्क करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको कमज़ोरी महसूस हो रही है तो भी अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
सीने में दर्द होना
थायराइड होने पर सीने में दर्द होना बेहद आम लक्षण है। इसलिए अगर आपको भी सीने में दर्द हो रहा है तो इसके लिए फौरन डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए, ताकि इस बीमारी से बच सकते हैं।
भूख न लगने की समस्या
थायराइड होने पर व्यक्ति ठीक से खा नहीं पाता है, जिसकी वजह से उसे कई तरह की समस्या होती है। अगर आपको भी तेज भूख होने के बावजूद खाना खाने में परेशानी हो तो इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करें। यह थायराइड हो सकता है।