
वर्ष 2030 तक यह संख्या होगी 7 करोड़ 94 लाख 41 हजार
गलत खान-पान, आराम पसंद जीवन शैली व तनाव के कारण भारत दुुनिया में डायबिटीज की राजधानी बनता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के अनुसार भारत में 3 करोड़ 17 लााख 5 हजार लोग डायबिटीज से ग्रसित हैं। वर्ष 2030 तक यह संख्या 7 करोड़ 94 लाख 41 हजार हो जाएगी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी यह आंकड़े डराने वाले हैं। इससे बचने के लिए हमें अपनी दिनचर्या और खान-पान तो बदलाव लाना ही होगा। साथ ही जो लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, उन्हें भी अपना ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के लिए सावधानी बरतने के साथ खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा।
ऐसे करें ब्लड शुगर बढऩे की पहचान
मानव शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढऩे का शुरू में तो पता नहीं चल पाता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि आप समय-समय पर जांच करवाते रहें। ब्लड शुगर लेवल बढऩे पर तनाव, बार-बार मूत्र आना, सिरदर्द, नजर कमजोर होना, थकान, जल्दी-जल्दी प्यास लगना और वजन घटना जैसे लक्षण नजर आते हैं। अगर इनमें से कोई भी समस्या हो तो तुरंत ब्लड शुगर जांच करवानी चाहिए। अधिक समय तक ब्लड शुगर लेवल बढ़ा रहने पर किडनी फेल्योर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
ब्लड शुगर लेवल को खान-पान व व्यायाम के जरिए भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ ऐसे पेय पदार्थ भी हैं, जिनसे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित किया जा सकता है।
मेथी का पानी
मेथी टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करती है। एक अध्ययन के अनुसार दस ग्राम मेथी को रोजाना गर्म पानी में भिगोकर सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज पर काबू पाया जा सकता है। शाम को मेथी को पानी मे भिगोकर रख दें। इस पानी को सुबह पी जाए और भीगा हुआ मेथी दाना चबाकर खा जाएं। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित होता है।
ग्रीन टी का सेवन करें
ग्रीन टी भी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी मददगार है। यह वजन को भी नियंत्रित करती है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को एक निर्धारित मात्रा में यानि कि दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
करेले व एलोवीरा का जूस
करेले का जूस डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी गुणकारी है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। करेले का जूस इंसुलिन को एक्टिव करता है, जिससे शुगर का शरीर उपयोग कर लेता है और शरीर में ब्लड शुगर काफी हद तक कंट्रोल हो जाता है। करेले में पाए जाने वाले तत्व चारेटिन को ब्लड शुगर लोवरिंग एजेंट भी माना जाता है। नियमित रूप से सुबह करेले के जूस का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद हो सकता है। एलोवीरा जूस भी ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।