भाजपा ने किया पुलिस जवानों का अभिनंदन

Spread the love


मदनगंज-किशनगढ़.
भाजपा मदनगंज मंडल की ओर से कोरोना फाइटर के रूप में अग्रिम पंक्ति में तैनात पुलिस जवानों का अभिनंदन ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी नगर थाना प्रभारी विजय सिंह का मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन बंग, डॉ. विकास चौधरी, किशन गोपाल दरगड़, मंडल महामंत्री जगदीश सोनगरा एवं कमल जैन द्वारा साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए थाने पर तैनात सभी महिला पुलिसकर्मियों सहित सभी जवानों को जिला पदााधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं पार्षदों द्वारा गमछा पहनाकर एवं कोरोना सुरक्षा किट भेंट कर अभिनंदन किया गया। सेवा ही संगठन ध्येय मानते हुए पुलिस उप अधीक्षक वृत किशनगढ़ कार्यालय पर जाकर सभी महिला पुलिसकर्मियों सहित जवानों को गमछा एवं कोरोना किट भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। अभिनंदन करने के बाद मदनगंज मण्डल अध्यक्ष किशन बंग के नेतृत्व में गांधी नगर थाना क्षेत्र के सभी नाकों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों, पुलिस जवानों, होमगार्ड जवानों को गमछा एवं कोरोना किट भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में मदनगंज मंडल के तार सिंह बंजारा, जुगल राठी, जगदीश सिंह काकोसा, कैलाश गेना, सन्नी राव, मनीष बंजारा, कैलाश राव, पार्षद हिम्मत सिंह, बिरजू नरुका सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जवाहर फाउंडेशन ने भी किया सम्मान

जवाहर फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को गांधीनगर थाना क्षेत्र की पुलिस का गांधीनगर थाना व विभिन्न स्थानों पर पोस्ट लगाकर मुस्तैदी के साथ कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकारी गाइडलाइन की पालना करवाने में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। कोरोना फाइटर पुलिस की सराहनीय भूमिका के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए गांधीनगर थाना पर जाकर जवाहर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने समाज सेवक सलीम मोहम्मद व पूर्व पार्षद जमील मोहम्मद के सानिध्य मे सीआई विजय सिंह रावत को साफा व माला पहनाकर व पार्षद हमीदा बानो ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। अन्य पुलिस कर्मियों का भी माल्यार्पण कर दुपट्टा, सेनेटाइजर एवं मास्क वितरण करके प्रोत्साहित किया। साथ ही रामनेर चौराहा स्थिति पुलिस पोस्ट पर जवान मनीष, मकराना चौराहा पोस्ट पर दीवान मांगीलाल, इमरान खान व अन्य जवान और हरमाड़ा चौराहे स्थित पोस्ट पर दीवान विनोद सिंह, पवन, आशा, कृष्णाकांत एवं अन्य जवानों का दुपट्टा, सेनेटाइजर, मास्क वितरण करके सम्मानित किया। इस अवसर जवाहर फाउंडेशन के संयोजक जगदीश जीनगर, सुनील मारु, रामस्वरूप भडाना, नोरत साहु, इसलाम टेलर, हसन मौहम्मद, राहुल खान, अकमल अली आदि ने भी पुलिस कर्मियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *