
मदनगंज-किशनगढ़.
भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से राज्य की कांगे्रस सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन बंग ने आरोप लगाया कि बिना कारण जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉ. सोम्या गुर्जर, दो समिति चैयरमेन व एक पार्षद के असंवैधानिक तरीके से देर रात्रि में निलंबन किये जाने के विरोध में प्रात: 11 बजे मुख्य चौराहे पर सिर पर काली पट्टी बांध गहलोत सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्ती लिखाकर सख्त तेवर के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही जयपुर महापौर एवं तीनों ंपार्षदों की तुरन्त बहाली की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सभापति दिनेश सिंह राठौड़, जिला महामन्त्री वेद प्रकाश दाधीच, डॉ. विकास चौधरी, उप सभापति मनोहर तारानी, मंडल महामन्त्री जगदीश सोनगरा, पुनीत जैन, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, वाहिद मंसूरी, राकेश मोहन पहाडिय़ा, महेंद्र पाटनी, मुख्य सचेतक सुरेंद्र सिंह, मनीष बंजारा, जुगल राठी, सुशील दाधीच, मनीष भूपारिया, राजकुमार सोनी, कृष्ण गोपाल शर्मा, डॉ अनिल पालीवाल, डॉ. वसीम, अंकुश शर्मा, विकास शर्मा, कैलाश अग्रवाल आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत मे मंडल महामन्त्री जगदीश सोनगरा ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
इसी तरह सांसद भागीरथ चौधरी ने अजमेर में राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। सांसद चौधरी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के विरूद्ध बताया और इसे वापस लेने की मांग की गई।