
अजमेर। नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर अजमेर जिले के मदनगंज-किशनगढ़ में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमे दीपदान सहित सजावट की गई और लोगों को शुभकामनाएं दी गई।
गुन्दोलाव झील पर 1001 दीपों से दीपदान
मां भारती रक्षा मंच के द्वारा हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या सोमवार 12 अप्रैल को कृष्णगढ़ घाट गुन्दोलाव झील पर 1001 दीपों से दीपदान किया गया। मंच के सचिव राकेश स्वर्णकार ने बताया कि विक्रम संवत 2078 पर मां भारती रक्षामंच के तत्वाधान में कृष्णगढ़ घाट को रंगोली एवं भगवा पताकाओं से सजाया गया। इस अवसर पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी एवं मंच संरक्षक गोविंद बाहेती, लक्ष्मीनारायण सोनगरा एवं राजेश नवहाल, भारत भूषण शर्मा के द्वारा पूजा अर्चना करए सांय 6.30 बजे 1001 दीप प्रज्वलित किए गये। सांसद चौधरी ने अपने उद्बोधन में नगर वासियों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामना देते हुए अग्रिम बधाई दी मीडिया प्रभारी संजय कुमार कोली ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष अश्विनी परिहार, सचिव राकेश सोनी, सुरेश शारदा, विनोद झंवर, डॉ. विनय सिंह, अशोक शर्मा, शिवराज कुमावत, डॉ. प्रवीण गुप्ता, मनोज सैन, पवन जोशी, चंद्र प्रकाश शर्मा, हर्षवर्धन राव, गिरिराज दायमा, महेंद्र सिंह, किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष जय राम मालाकार, विपिन काबरा, प्रदीप वधवा, सतीश शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुनील दाधीच एवं अन्य उपस्थित रहे।
इसी तरह अभिषेक पारीक ने बताया कि बालाजी घाट पर मजदूर संघ, संस्कार भारती, विवेकानंद घाट अखिल सेवा भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कृष्णगढ़ घाट पर स्वामी विवेकानंद शाखा भारत विकास परिषद किशनगढ़ एवं शिक्षक संघ भैरव घाट विद्या भारती एवं नववर्ष समारोह समिति एवं कुमावत समाज महाकाली घाट भारतीय जनता पार्टी शहर एवं मदनगज मण्डल अमरनाथ घाट सावंत्सर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा एवं सम्पूर्ण किशनगढ़ के नागरिकों द्वारा पूर्व संध्या पर नववर्ष पर धूमधाम से मनाने का और घाटों के चारो तरफ पताका लगाकर नव वर्ष मनाने का आग्रह किया। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीयद्ध उपशाखा किशनगढ़ के द्वारा किशनगढ़ की गुंदोलव झील पर दीपदान किया गया। साथ ही सभी आगंतुकों को संगठन के द्वारा नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री महेंद्र लखारा, उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा, मंत्री चेतन प्रकाश व्यास, जिला अतिरिक्त मंत्री सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवरतन कुमावत, सुरेंद्र कुमावत, दीपक कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तांगा स्टैण्ड पर रंंगोली का सृजन
भारत विकास परिषद् शाखा स्वामी विवेकानंद किशनगढ़ के प्रकल्प प्रभारी अनुपम रतावा ने बताया कि सायंकाल किशनगढ़ शहर स्थित तांगा स्टैण्ड पर रंंगोली का सृजन किया गया। तत्पश्चात् रात्रि 7 बजे विवेकानन्द आश्रम पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पमाला से सुशोभित एवं दीपदान किया गया। इस दौरान प्रांतीय शाखा प्रभारी मुकुटबिहारी मालपाणी एवं किशनगढ़ स्थानीय निकाय प्रमुख दिनेश सिंह राठौड़ को भगवा उपरने से सुशोभित करते हुए शाखा अध्यक्ष अनुराग व्यास, उपाध्यक्ष आशीष गौड़, सचिव मनीष कुमार सक्सेना, सह सचिव संदीप सिंह कसाना, कोषाध्यक्ष संदीप जैन, महिला सह संयोजिका प्रमिला रतावा, भारत को जानो प्रकल्प प्रभारी राजेंद्रप्रसाद कुमावत, गुरूवंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प प्रभारी सुनील रतावा, सदस्य विवेक बाफना, मनीष दासानी, प्रतीक सोनी, मनोज गंगवाल, उमराव सिंह सोलंकी, विनय सिंह चौहान आदि ने सहयोग किया।
