
टोंक। टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र के लावा गांव स्थित विजय सागर बांध के पेटे में खेती-बाड़ी करने वाले परिवार के छप्परपोश झोपडी में लगी आग से 6 माह के बच्चे की जलकर मौत गई।
डिग्गी थाना प्रभारी राजूराम ने बताया कि विजय सागर बांध में खेती-बाड़ी का कार्य करने वाले कंकराज थाना बरोनी निवासी हरकेश कीर का 6 वर्षीय पुत्र निरज छप्पर में सो रहा था। परिवार के सभी लोग खेत में काम करने में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक छप्परपोश में आग लग गई। जब तक परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे, बच्चे की जलने से मौत हो गई। बच्चा आग में बुरी तरह झुलस गया था। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को डिग्गी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही सरपंच कमल कुमार जैन भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। साथ हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। छप्परपोश में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। आग में इस परिवार के कपड़े, खाने पीने का सामान, चारपाई आदि जल गए।
खूनी संघर्ष में 11 लोग हुए घायल
दौसा। दौसा के सदर थाना क्षेत्र के गांगलियावास गांव में जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में दो पक्षों के करीब 11 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल दौसा में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई, जो बड़े रूप मैं तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।