गिफ्ट के लिए बनाई 35 गर्लफ्रेंड, सबको दिया शादी का झांसा

Spread the love

अब तक आपने एक-दो गर्लफ्रेंड के किस्से ही सुनेंगे। आपके किसी दोस्त ने भी बताया होगा कि मेरे एक गर्लफ्रेंड है या दो गर्लफ्रेंड हैं, लेकिन जापान के इस युवक ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके एक-दो नहीं, पूरी 35 गर्लफ्रेंड हैं और यह इन सबको डेट कर रहा था। पुलिस ने एक ही समय में 35 अलग-अलग महिलाओं के साथ संबंध रखने वाले इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस युवक की पहचान 39 वर्षीय ताकाशी मियागावा के तौर पर की गई है।

गिफ्ट के चक्कर में बड़ी होती गई लिस्ट

इस युवक ने केवल गिफ्ट पाने के चक्कर में ही इतनी सारी गर्लफ्रेंड बना ली। ताकाशी मियागावा की पहली गर्लफ्रेंड उसको गिफ्ट दिए तो वह बहुत खुश हुआ और उसकी गिफ्ट लेने की इच्छा बढ़ती ही गई। इसके बाद उसने रोज नए गिफ्ट लेने के चक्कर नई गर्लफ्रेंड बनाना शुरू कर दिया और कुछ ही दिनों में गर्लफ्रेंड की संख्या 35 तक पहुंच गई। सबसे बड़ी बात यह है कि उसने एक भी गर्लफ्रेंड से रिश्ता नहीं तोड़ा। वह सबके साथ डेट करता रहा। 

सबको बताया अलग बर्थडे

ताकाशी मियागावा ने गिफ्ट लेने के चक्कर में सब गर्लफ्रेंड को बर्थडे में अलग-अलग बताया। किसी को उसने जन्मदिन बाईस फरवरी बताया तो किसी को सात अप्रेल, किसी को बीस जुलाई तो किसी को पच्चीस दिसंबर। वहीं उसका वास्तविक बर्थडे 14 नवंबर था। वह सब गर्लफ्रेंड को अलग-अलग जन्मदिन बताकर उन सबके साथ अलग-अलग दिन जन्मदिन मनाकर महंगे गिफ्ट लेता रहा। इनमें कपड़े, कई महंगे सामान, गाड़ी और कैश शामिल हैं।

ऐसे हुआ खुलासा
एक दिन एक महिला को मियागावा से धोखे का अहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस जांच में मियागावा की 35 गर्लफ्रेंड सामने आईं। इनमें से लगभग सभी महिलाएं अविवाहित हैं। युवक लड़कियों सेे प्यार का झूठा इजहार कर शादी का झांसा देकर उन्हें फंसाता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया ने भी उसे जापानी रोमियो नाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.