विरोध स्वरूप स्व आसन्न योग का किया प्रदर्शन

सीकर.
संयुक्त किसान मोर्चा सीकर की सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पूरणमल सुंडा एवं पूर्व प्रधान उस्मान खान की अध्यक्षता में प्रधान जी का जाव में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में किसान आंदोलन को तेज करने, शाहजहांपुर खेड़ा बॉर्डर को मजबूत करने तथा किसानों के साथ साथ कामगार, मजदूर एवं छोटे व्यापारी को जोडऩे के लिए गांव गांव में चौपाल आयोजित की जाएंगी। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठन अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन टिकैत, सीटू, अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा, डीवाईएफआई, एसएफआई, व्यापारिक संगठन एवं अन्य सामाजिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए समीक्षा की गयी। तीनों काले कृषि कानून को वापस लेने हेतु समीक्षा स्थल पर ही योग दिवस पर श्व आसन्न योग क्रिया का प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के सागर खाचरिया, भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़, पूर्व तहसीलदार ओंकारमल मूंड, अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पिलानिया, धर्मेंद्र गिठाला, भंवरलाल बिजारणिया, गिरधारी लाल रणवां, पूर्व प्रधान चोखाराम बुरडक़, भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष सदर कासिम खिलजी, जिला सचिव नरेंद्र धायल, चुनाराम फौजी, महेश कुमार रणवां जेरठी, बी एल मील, उदयवीर सिंह बिजारणिया, रघुवीर पिलानिया नागवा, सीकर व्यापार संघ अध्यक्ष राधेश्याम पारीक, स्टेशन रोड व्यापार संघ अध्यक्ष जसवीर चौधरी, मदन प्रकाश मावलिया, सत्या पटेल, सुनिता साँई, झाबर मल रामपुरा, डालूराम लेगा, टोडरमल फोगावट, महेंद्र थोरी दुगोली, महेंद्र कुमार सैनी, सुरेन्द्र धींवा, अमजद अली, दाऊद खान, विक्रम सिंह रामपुरा, कपिल कुमावत, मुकेश कुमार खीचड़ो की ढाणी, सुरेश कुमार बाजोर, उदय सिंह बिजारणिया मजीपुरा, राजेंद्र डोरवाल कटराथल, सुनील कुमार मील, जगमाल यादव कुंडलपुर एवं जुगल किशोर यादव चोखा का बास सहित अनेक किसान संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।